IMEI Full Form in Hindi – आईएमईआई नंबर क्या है? Hello दोस्तों, आज के इस blog पोस्ट में आपको IMEI full form के बारे में जानकारी देने वाले है, यदि आप इन सवालों का जवाब हिंदी में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट में IMEI से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर की गई है। सभी सवालों का जवाब जानने इस से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने और आईएमईआई क्यों और कैसे check किया जाता है, आप आईएमईआई नंबर से क्या जांच सकते है, पर भी एक नजर डालेंगे पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े:
IMEI Full Form in Hindi
IMEI का Full Form “International Mobile Equipment Identity” होता है। इसे हिंदी भाषा के उच्चारण में “अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान” कहते है।
आईएमईआई नंबर क्या है?
इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) नंबर एक Identification or serial number है, जो की unique होता है और सभी मोबाइल फोन और स्मार्टफोन में होता है। आम तौर पर यह 15 अंकों का होता है। IMEI नंबर आपके फोन के पीछे, बैटरी पैक के नीचे, या आपके फोन में आए बॉक्स पर चांदी के स्टिकर पर पाया जाता है। IMEI के पहले 14 अंक GSM एसोसिएशन संगठन द्वारा परिभाषित किए गए हैं। अंतिम अंक The Luhn formula एल्गोरिथम द्वारा उत्पन्न होता है और इसमें एक control character होता है। यह नंबर पूरी दुनिया में प्रत्येक फोन को assigned एक व्यक्तिगत नंबर है।
IMEI को इसलिए बनाया गया था क्योंकि सिम कार्ड नंबर किसी डिवाइस का permanent identifier नहीं हो सकता। सिम कार्ड उपयोगकर्ता के साथ जुड़ा हुआ है और इसे एक फोन से दूसरे फोन में आसानी से transferred किया जा सकता है, और इसी को देखते हुए आईएमईआई विकसित किया गया था।
इसे भी पढ़ लीजिये:
IMPS Full Form – आईएमपिएस क्या है?
VPN Full Form – वीपीएन क्या है?
Modem Full Form – मॉडेम क्या है?
NFT Full Form in Hindi – एनएफटी क्या है?
आईएमईआई नंबर से क्या जांच सकते है
इस IMEI नंबर का उपयोग करके आप इस तरह के डेटा को जान सकते हैं जैसे की, वह नेटवर्क और देश जहां से आपका डिवाइस मूल रूप से आता है, वारंटी की जानकारी खरीद की तारीख, carrier की जानकारी, System version, Device specification और अधिक विवरण की जानकारी जान सकते है।
अपने डिवाइस का IMEI नंबर कैसे चेक करे
आप अपने डिवाइस का IMEI नंबर भी बहुत आसानी से चेक कर सकते है, इसके लिए आपको अपने फ़ोन के कीपैड में *#06# डालना है और अपने मोबाइल फोन या स्मार्टफोन की स्क्रीन पर IMEI नंबर प्रदर्शित हो जायेगा।
Conclusion:
इस post के लिखने का हमारा एक ही उद्देश्य था की, आप लोगों को IMEI और इससे जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इस article से मिले। हम उम्मीद करते है की आपको इस article को पढ़ कर के सही से चीजों की जानकारी मिली होगी। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और अन्य लोगों में भी शेयर कर सकते है, ताकि इसके बारे में सभी को जानकारी मिल पाए।